Parineeti Chopra wedding anniversary: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा 24 सितंबर को अपनी पहली शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास दिन को जोड़े ने एक साथ बिताया। परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सालगिरह की फोटो शेयर की है.

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी को एक साल हो गया है। कल यानी 24 सितंबर 2024 को इस जोड़े ने अपनी पहली शादी की सालगिरह खास अंदाज में मनाई.

आज परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रशंसकों को इसकी एक झलक दी। इसके अलावा परिणीति ने राघव चड्ढा के लिए एक लव नोट भी लिखा। परिणीति चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "कल हम दोनों ने एक शांत दिन बिताया।"