Sadhguru Quotes: सद्गुरु, जिन्हें जग्गी वासुदेव के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रसिद्ध भारतीय योगी और आध्यात्मिक गुरु हैं। उनके विचार और उद्धरण लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं। आइए उनके कुछ प्रमुख विचारों पर एक नज़र डालें: सद्गुरु के ये विचार हमें जीवन को एक नए दृष्टिकोण से देखने के लिए प्रेरित करते हैं। वे हमें याद दिलाते हैं कि खुशी, शांति और संतुष्टि हमारे भीतर ही हैं। उनके शब्द हमें आत्म-खोज के मार्ग पर चलने और जीवन के प्रति एक गहरी समझ विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।
Sadhguru Quotes: सद्गुरु के प्रेरणादायक विचार
- आप चाहे भोजन को लेकर विवश हों, या किसी काम को लेकर या लोगों को लेकर – यह सही या गलत का सवाल नहीं है, बल्कि सवाल यह है कि आप बंध रहे हैं या आजाद हो रहे हैं।
- अपने गुरु के लिए जो सबसे उत्तम चीज आप कर सकते हैं, वही अंततः आपके लिए भी उत्तम होती है।
- डर हमेशा उसके बारे में होता है जो अभी तक हुआ नहीं है, या कभी होगा भी नहीं।
- आज दुनिया को धार्मिक भक्तों की जरूरत नहीं है, बल्कि ऐसे लोगों की जरूरत है जिनमें सभी जीवन के प्रति भक्ति हो।
- शांति और खुशी न तो जंगल के सन्नाटे में मिलती है, और न ही बाजार की उपलब्धियों में, बल्कि वह सिर्फ भीतर ही मिलती है।
- यह शरीर बस धरती माता से लिया हुआ कर्ज है। एक दिन आपको यह कर्ज लौटाना होगा।
- आध्यात्मिक प्रक्रिया एक यात्रा जैसी होती है - लगातार परिवर्तन। हमेशा नई जगहें।
- अगर अज्ञानता ही आनन्द होती, तो अब तक सारी दुनिया आनन्द में डूब चुकी होती।
- कोई खूबसूरत चीज गढ़ने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है - बेफिक्री के भाव का होना, एक पल के लिए खुद को भूल जाना।
- अगर आप अपने अंदर आनंद का रसायन पैदा करते हैं, तो दुनिया में आपको जो भी काम करना होता है, उससे आपके ऊपर एक खरोंच तक नहीं आ सकती।
- मानव जीवन के फलने-फूलने के लिए, धरती पर मौजूद सभी दूसरे जीवन रूपों के भी फलने-फूलने की जरूरत है।

- मानव जीवन के फलने-फूलने के लिए, धरती पर मौजूद सभी दूसरे जीवन रूपों के भी फलने-फूलने की जरूरत है।

- जिन्होंने अपने जीवन को नरक बना लिया है, वे स्वर्ग जाना चाहते हैं। जिन लोगों ने खुद को स्वर्ग बना लिया है, वे चाहे जहां भी जाएं, वे ठीक रहते हैं।
- आप कितना पैसा कमाते हैं, वो सिर्फ सुख-सुविधाएं तय करता है, आपके जीवन की गुणवत्ता को कभी तय नहीं करता।
- आपके मन की स्थिरता में ही भौतिकता से परे की बुद्धि और बोध मौजूद होता है।
- यदि आप अपने जीवन को प्रतिक्रिया से सचेतन रेस्पॉन्स की ओर ले जाते हैं, तो आपके जीवन की गुणवत्ता और अनुभव पूरी तरह से आपके द्वारा तय किया जाएगा। यही आत्मज्ञान है।
- सृष्टि का मूल स्रोत आपके भीतर है। आपको बस इसके साथ आवश्यक संपर्क बनाने के लिए कोशिश करने की जरूरत है।
- हर मनुष्य जीते जी शांति से रहने का हकदार है, न कि मरने के बाद सिर्फ 'ॐ शांति' का। आइए हम इसे संभव बनाएं।
- सत्य अपने आप में बहुत सरल है। लेकिन हमारी अज्ञानता इसे जटिल बना देती है।

- सत्य न तो कोई मंजिल है और न ही कोई निष्कर्ष। सत्य एक जीवंत अनुभव है।
- सबसे महत्वपूर्ण चीज है, इंसानों को जीते-जागते मंदिरों में बदलना। अगर ऐसा होता है, तो दुनिया में बदलाव आएगा।
- हर दिन, आपको एक भव्य सूर्योदय और भव्य सूर्यास्त का उपहार मिला है। आपको जीवन मिला है और आप जीवित हैं। आपको और क्या चाहिए?
- अगर आप एक खास स्तर की परिपक्वता और संतुलन पा लेते हैं, तो आप जो कुछ भी करेंगे वह स्वाभाविक रूप से सुंदर और अद्भुत होगा।
- हमारे अस्तित्व का स्रोत चेतना है। हमारे विचार, इरादे, और कार्य उसके परिणाम हैं।
- इस धरती पर यह समय हमारा है - इसे शानदार बनाना हमारा काम है।
- एक बार जब आपको असीमितता का अनुभव हो जाता है, तो आपके जीवन में संभावनाएं भी असीमित हो जाती हैं।
- मानव जीवन की गुणवत्ता वास्तव में तभी बदलेगी जब हम अपने भीतर बदलाव लाएंगे।
- ज्यादातर लोगों के जीवन उनके आसपास की सामाजिक हकीकतों व हालातों के बंधक होते हैं। योग उस बंधक से छुटकारा पाने के लिए है।
- योग केवल एक व्यायाम नहीं है। यह एक ऐसी प्रक्रिया और प्रणाली है जिसके जरिए इंसान अपनी सर्वोच्च क्षमता को पा सकते हैं।
- केवल दुःख में ही जीवन बहुत लंबा लगता है - जबकि आनंद में बहुत छोटा लगता है।

- जो लोग खुद की बनाई सीमाओं को नहीं तोड़ते हैं, वे उन्हीं में फंसे रहेंगे।
- गणेश जी बुद्धि व प्रज्ञा के मूर्त रूप हैं। आज का दिन अपनी बुद्धि को बढ़ाने के लिए है, न कि अपने पेट को।
- आपको चाहे जो भी दिया जाए, यदि आप इससे कोई सुंदर चीज पैदा कर सकते हैं तो इसे ही बुद्धिमानी कहते हैं।
- अगर हमारे पास पर्याप्त पेड़ होंगे, तो पर्याप्त बारिश होगी और हमारी नदियां बहती रहेंगी।
- नाग महज एक रूप नहीं है, बल्कि सृष्टि के गहरे आयामों के साथ एक पवित्र कड़ी है, अस्तित्व के रहस्यों को जानने और खोजने का एक माध्यम है।

- अस्तित्व में सब कुछ एक ही ऊर्जा है, जो करोड़ों अलग-अलग तरीकों से खुद को अभिव्यक्त कर रही है।

आप अंधकार से लड़ नहीं सकते। आपको रोशनी पैदा करनी होगी, और अंधकार चला जाएगा।

- मेरी कामना है कि आपके फैसले उन चीज़ों पर आधारित हों, जो वाकई मायने रखती हैं और जो कारगर सिद्ध होती हैं, न कि आपकी पसंदों और नापसंदों पर।
- अगर आपको लगता है कि आप किसी से आधे-अधूरे दिल से प्रेम कर सकते हैं, तो कोई प्रेम नहीं होगा। यह या तो सौ प्रतिशत होता है या बिलकुल नहीं होता।
आप अपने जन्म, जीवन और मृत्यु को बहुत महत्व दे सकते हैं, पर धरती माता के लिए यह बस एक रिसाइक्लिंग की प्रक्रिया है
